पटना सिटी से अरुण कुमार:- होली के पूर्व पटना पुलिस को मिली एक बड़ी सफलता मिली है जी हां आपको बताते चले कि पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों से पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है वहीं पुलिस ने दो अपराधियों को दो देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है तो दूसरी तरफ स्कूटी चोरी करते हुए एक बदमाश को रंगे हाथ गिरफ्तार है ।
वहीं इस पूरे मामले पर आलमगंज थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि आलमगंज थाना क्षेत्र के पथरी घाट से मनीष यादव को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है।
वहीं जीतू कुमार को बड़ी पटनदेवी चौराहा हरीबाबू की गली से हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है। वहीं जीतू कुमार का अपराधिक इतिहास भी रहा है और इसे शिवनाथ हत्याकांड मामले में गिरफ्तार आरोपी सोनू कुमार को जेल से छुड़ाने के लिए पिस्टल का भय दिखाकर मेल मिलाप करने और केस में खर्च के लिए एक लाख रुपया रंगदारी का मांग किया था इसी जांच के क्रम में अवैध हथियार के साथ जीतू को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है।
वहीं दूसरी तरफ तीसरे आरोपी को आलमगंज थाना क्षेत्र के एनएमसीएच परिसर से स्कूटी चोरी करते हुए रंगे हाथ अनिल कुमार (थाना पत्रकार नगर)को गिरफ्तार किया है।
रंडारी