रोहतास:-राहगीरों से लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाले शातिर गैंग के तीन अपराधियों को पुलिस में रंगे हाथ धर दबोचा है।
यह बातें बिक्रमगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शशि भूषण सिंह ने प्रेस वार्ता कर मामले का खुलासा किया है ,उन्होंने बताया कि रोहतास पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अपराध-नियंत्रण व कानून-व्यवस्था तथा अपराध-नियंत्रण एवं शांति व्यवस्था विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु अपराध कर्मियों के धरपकड़ एवं गिरफ्तारी हेतु लगातार विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपी के पास से नगदी चार मोबाइल एवं एक मोटरसाइकिल को बरामद किया गया है। वहीं डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार तीनों अपराध कर्मियों का अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है,और आगे की कारवाई की जा चुकी है।
बताते चले कि काराकाट थाना क्षेत्र अंतर्गत चौगाई निवासी सरोज कुमार शर्मा के लिखित आवेदन के पर काराकाट थाना के प्राथमिकी अभियुक्त पुनीत तिवारी उर्फ छोटू तिवारी , मनीष कुमार एवं रितु रंजन सिंह तीनो करथ भोजपुर को आरोपी बनाया गया था,जहां तीनों आरोपी को गिरफ्तार किया गया है ।
पीड़ित ने अपने आवेदन में मैजिक गाड़ी से सामान लोडकर सकला की ओर जाने के दौरान वाहन रोककर गाली गलौज मारपीट पैसे और मोबाइल को छीनने का आरोप लगाया था।
पुलिस सिंघम स्टाइल में तीन अपराधियो को दौड़ा कर किया गिरफ्तार