फर्जी पुलिस बनकर वसूली करने वाले गिरोह को पुलिस ने धर दबोचा

kushmediaadmin
kushmediaadmin
2 Min Read


गोपालगंज से नमो नारायण मिश्रा:– गोपालगंज पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है फर्जी पुलिस बनकर वसूली करने वाले गिरोह के चार लोगों को पुलिस ने धर दबोचा है।
यह पूरा मामला कुचायकोट थाना क्षेत्र के सासामुसा के पास का है जहां NH 27 पर फर्जी पुलिस वाला बन कर गाड़ियों से वसूली करने का काम करता था । किस-किस ने पुलिस को लगातार मिल रही थी और इसी सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार्ट फर्जी पुलिस वालों को धर दबोचा है पकड़े गए चारों फर्जी पुलिस वाले के पास से पुलिस ने एक चोरी के बोलेरो गाड़ी , 5 मोबाइल फोन ,और पुलिस जो अपने गाड़ी पर लाइट लगती वो पोलो लाइट भी बरामद किया है साथ ही साथ पुलिस ने इनके गाड़ी से लाठी डंडा भी बरामद किया है। जिसकी जानकारी प्रशिक्षित एसडीपीओ सह कुचायकोट थाना अध्यक्ष साक्षी राय ने प्रेस वार्ता करके दी उन्होंने बताया कि यह लोग अपने बोलेरो गाड़ी के ऊपर पुलिस जो पोलो लाइट इस्तेमाल करती है उस लाइट को लगाकर NH 27 से आने जाने वाले तमाम वाहनों को रोक कर उनको डरा धमकाकर उनसे पैसे की वसूली करते थे जिसकी शिकायत काफी समय से पुलिस को मिली थी गिरफ्तार सभी लोगों से पूछताछ करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
यह पूरी कार्रवाई गोपालगंज एसपी स्वर्ण प्रभात के आदेश पर पुलिस ने की है।
वहीं गिरफ्तार आरोपियों के नाम मनु उपाध्याय पिता राघव उपाध्याय, रोहित कुमार पिता धर्मनाथ गुप्ता ,अतुल कुमार, पिता सिया बिहारी उपाध्याय यह तीनों भठवा परशुराम गांव के रहने वाले हैं जबकि चौथा आरोपी राजकुमार पिता वृक्षा प्रसाद सिसवा के रहने वाला बताया जाता है सभी थाना कुचायकोट जिला गोपालगंज के रहने वाले बताए जाते हैं।

Share this Article