लखीसराय:- पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है टॉप टेन में शामिल कुख्यात अपराधी सोनू कुमार को दो सहयोगियों के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरी कार्रवाई एसआईटी की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मेदनी चौकी थाना क्षेत्र के दियारा इलाके में छापेमारी कर टॉप टेन में शामिल कुख्यात अपराधी सोनू कुमार को दो सहयोगी के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा और जिंदा कारतूस भी बरामद किया है । इस पूरे मामले का खुलासा लखीसराय एसपी पंकज कुमार ने प्रेस वार्ता कर किया है वहीं
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार सोनू सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के नंदपुर का रहने वाला है जबकि अवनीश और अजीत मेदनी चौकी थाना क्षेत्र का रहने वाला है बताया जा रहा है।
वहीं दूसरी तरफ उन्होंने बताया कि गिरफ्तार सोनू पर सूर्यगढ़ा और मेदनी चौकी थाना में रंगदारी, आर्म्स एक्ट, डकैती एवं हत्या दर्जनों मामला दर्ज है जबकि अवनीश पर मेदनी चौकी थाना में तीन मामले दर्ज हैं।
वहीं एसपी पंकज कुमार ने बताया कि मेदनी चौकी थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि सोनू अपने सहयोगियों के साथ मेदनी चौकी थाना क्षेत्र के दियारा इलाके में छुपा है। इसी सूचना पर एएसपी रौशन कुमार के नेतृत्व में कई थानों के थानाध्यक्ष और डीआईओ की टीम ने छापेमारी कर गिरफ्तार किया है, वहीं पुलिस को चकमा देकर कुछ अपराधी भाग गए जिसे पुलिस जल्द ही पकड़ने का दावा किया है।वहीं पकड़े गए सभी आरोपियों को कड़ी पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
कुख्यात अपराधी सोनू कुमार दो सहयोगी के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार