गोपालगंज से नमो नारायण मिश्रा:- गोपालगंज पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने चोरी के तीन गाड़ी समेत चार वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। यह पूरी कारवाई कुचायकोट थाना की पुलिस ने बलथरी चेक पोस्ट पर वाहन चेकिंग के दौरान किया है।
इस पूरे मामले का खुलासा प्रशिक्षु डीएसपी सह कुचायकोट थानाध्यक्ष साक्षी राय ने प्रेसवार्ता कर किया है वहीं उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की बलथरी चेक पोस्ट से होकर चोरी की कुछ गाड़ी गुजरने वाली है। इस सूचना के आधार पर एसपी स्वर्ण प्रभात के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर यूपी सिमा के बलथरी चेक पोस्ट से गुजरने वाली सभी गाड़ियों की संघन तलाशी शुरू किया गया ,इसी दौरान चोरी के दिल्ली नंबर की क्रेटा कार ,सेल्ट्स कार और हरियाणा नंबर की थार गाड़ी के साथ चार लोगो को गिरफ्तार किया गया है।सभी मणिपुर के थउवान जिले के रहने वाले है।गिरफ्तार सभी चोरो से कड़ी पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है गिरफ्तार सभी वाहन चोर साहिद, अल्ताफ,अजमल और मुस्तकीम मणिपुर के थउवान जिले के रहने वाले है।
पुलिस ने चोरी के तीन वाहन के साथ चार शातिर वाहन चोर को किया गया गिरफतार