रहगीरों से लूटने वाले एक बदमाश को पुलिस ने पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ किया गिरफ़्तार
पटना सिटी से अरुण कुमार:- राहगीरों से लूटपाट की घटना को अंजाम देने शातिर गिरोह के बदमाशों के एक सदस्य को पटना पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तर किया है यह पूरा मामला पटना सिटी के मेंहदीगंज थाना क्षेत्र का है जहां गुरुवार की देर रात मेंहदीगंज थाना क्षेत्र के कमलदह पथ स्थित आनंद बिहार
कॉलोनी मोड़ के समीप पुलिस के गस्ती गाड़ी को देख तीन शातिर बदमाश भागने लगे जिसे गस्ती गाड़ी के टीम द्वारा खदेड़ कर एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया गया है वहीं दो शातिर बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फायरिंग करते हुए फरार हो गए।
इस पूरे मामले पर मेहंदीगंज थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि तीन व्यक्ति लूटपाट की दृष्टि से रात को घूम रहे थे तभी गस्ती गाड़ी को देख कर तीनों व्यक्ति भागने लगे जिसे गस्ती गाड़ी के टीम द्वारा एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया है , गिरफ्तार बदमाश के पास से एक देशी पिस्तौल, एक जिंदा कारतूस और दो खोखा बरामद हुआ है।वहीं उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाश खाजेकला थाना क्षेत्र के मोगलपुरा इलाके का रहने वाला है और इसका पहचान सूरज कुमार के रूप में किया गया है फिलहाल गिरफ्तार बदमाश से कड़ी पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।