पटना सिटी(पटना) — पिरामल ग्रुप के चेयरमैन श्री अजय पिरामल जी आज सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज की पावन जन्मस्थली तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब पहुंचे, जहाँ उन्होंने दरबार साहिब में हाजिरी लगाकर गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।
दर्शन के दौरान जत्थेदार भाई बलदेव सिंह जी द्वारा उन्हें आशीर्वाद स्वरूप सरोपा भेंट किया गया। इसके उपरांत श्री पिरामल को गुरु महाराज के शस्त्रों का पवित्र दर्शन भी कराया गया।
इसके बाद गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के अध्यक्ष सरदार जगजोत सिंह सोही एवं उपाध्यक्ष सरदार गुरुविन्दर सिंह जी ने उन्हें पटना साहिब गुरुद्वारा के गौरवपूर्ण इतिहास से रूबरू कराया।
दर्शन-दीदार के बाद श्री पिरामल जी ने—
- पवित्र जोड़ा साहिब के दर्शन किए
- सालस रॉय जौहरी दीवान हॉल का भ्रमण किया
- तथा लंगर हॉल में लंगर प्रसाद ग्रहण किया
इसके उपरांत वीआईपी लाउंज में गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी द्वारा उन्हें मोमेंटो एवं गुरु महाराज की पुस्तक भेंट की गई।
इस अवसर पर श्री अजय पिरामल जी ने अपनी भावना व्यक्त करते हुए कहा—
“गुरु महाराज जी की पावन जन्मस्थली पर दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त कर मैं स्वयं को धन्य महसूस कर रहा हूँ।”