पटना:- प्रकाश पर्व का उत्सव क्षेत्र में शांतिपूर्ण एवं हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हो रहा था इसी क्रम में दिनांक 28.12.2025 की सुबह चौक थानान्तर्गत एक महिला के साथ असामाजिक तत्वों द्वारा लूटपाट की घटना कारित की गई है, जिसमें महिला को चोट लगने की सूचना प्राप्त हुई।
प्राप्त सूचना के आलोक में पुलिस द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए पीड़िता को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना के निर्देशन में एक विशेष टीम का गठन किया गया।
गठित टीम द्वारा तकनीकी एवं मानवीय अनुसंधान के आधार पर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज का गहन अवलोकन करते हुए कांड को संलिप्त व्यक्तियों की पहचान की गई है।
तत्पश्चात पुलिस द्वारा त्वरित छापामारी करते हुए घटना में संलिप्त 04 विधि-विरुद्ध बालकों को निरुद्ध किया गया है साथ ही छापेमारी के क्रम में 08 चाकू, 01 लूटा गया पर्स एवं मोबाइल तथा ₹1,800/- नकद राशि बरामद की गई है।
पटना पुलिस परिवार एवं समाज से अपील करती है कि बच्चों की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखें, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।
साथ ही, पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियानों में आमजन से सहयोग की अपेक्षा की जाती है, ताकि समाज को सुरक्षित एवं अपराधमुक्त बनाया जा सके।
मामले में आवश्यक विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
इस इस पूरे मामले का खुलासा एसएसपी पटना कार्तिकेय के शर्मा ने प्रेस वार्ता कर किया है।