बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पटना पुलिस लगातार अपराधियों पर नकेल कसने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है वहीं दूसरी तरफ अन्य आपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा मुहिम चलाई जा रही है।
इस मुहिम के अंतर्गत नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी), पटना के निर्देशन में पश्चिमी क्षेत्र अंतर्गत जुआरियों के विरुद्ध विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है—
इसी क्रम में पश्चिमी क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न थानों में जुआरियों के विरुद्ध विगत 24 घंटे के दौरान रूपसपुर, शाहपुर एवं मनेर थाना क्षेत्रों में विशेष छापेमारी की गई।
(रूपसपुर थानांतर्गत)
दिनांक 21.10.2025 को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा 04 अभियुक्तों को ताश की 01 गड्डी एवं ₹2,100/- नगद राशि के साथ गिरफ्तार किया गया है I
(शाहपुर थानांतर्गत)
दिनांक 21.10.2025 को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा 08 अभियुक्तों को ताश की 02 गड्डी, ₹12,530/- नगद राशि एवं 02 मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया गया है I
(मनेर थानांतर्गत)
दिनांक 21.10.2025 को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा 05 अभियुक्तों को ताश की 03 गड्डी, ₹1,48,810/- नगद राशि एवं 02 मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया गया एवं 02 बाइक भी जब्त किया गया है I
इस प्रकार तीनो थाना क्षेत्रों में की गई संयुक्त कार्रवाई में विगत 24 घंटो में कुल 17 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया एवं ₹1,63,440/- नगद राशि, वाहन 02, ताश की 06 गड्डी एवं 04 मोबाइल फोन बरामद करते हुए जब्त किया गया है I
इस संबंध में कांड दर्ज करते हुए अग्रतर विधिक कार्रवाई की जा रही है I
इस पूरे मामले का खुलासा पटना नगर पुलिस अधीक्षक
(पश्चिमी), ने प्रेसवार्ता कर किया है।