नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सहित पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल जी का भव्य रूप से उनका सम्मान और स्वागत किया: राजद

arun raj
arun raj
4 Min Read



पटना :- राष्ट्रीय जनता दल के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल, नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव के साथ राज्य कार्यालय में पधारे जहां राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े, गुलाब की पंखुड़ियों के साथ मिठाईयां बांटकर उनका भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं में और खासतौर से महिला कार्यकर्ताओं में जोशो-खरोस देखते बन रहा था।
इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि आज खुशी का दिन है कि राष्ट्रीय जनता दल के निर्विरोध नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल जी ने कार्य भार संभाला है। हमसब का विश्वास है कि इनके नेतृत्व में बिहार में हम जनता का विश्वास जीतने में सफल रहेंगे और चुनाव में महागठबंधन को सफलता मिलेगी। इन्होंने कहा कि बिहार में पहली बार किसी पार्टी ने अतिपिछड़ा वर्ग से प्रदेश अध्यक्ष बनाया और ये सौभाग्य राष्ट्रीय जनता दल और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद जी को जाता है जो हमेशा शोषितों, वंचितों, पिछड़ों, अतिपिछड़ों को न्याय और सम्मान देने का भाव रखते हैं और उसको सरजमीन पर भी उतारा। राष्ट्रीय जनता दल के संगठन में दलित, अतिपिछड़ा और आदिवासी को संगठन में आरक्षण की व्यवस्था है जिससे सामाजिक न्याय की धारा को मजबूती मिलती है।
नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल ने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए कहा कि पार्टी की ओर से जिस तरह से मुझे सम्मानित किया गया इसके लिए मैं सभी के प्रति आभार प्रकट करता हंू।
इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष के कक्ष में प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल जी के आसन ग्रहण करने के बाद नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने शॉल और बुके देकर  और मुंह मीठा कराकर प्रदेश अध्यक्ष जी का स्वागत किया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल जी का स्वागत और उन्हें बधाई राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री उदय नारायण चौधरी, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव श्री अब्दुल बारी सिद्दीकी, राष्ट्रीय महासचिव जयप्रकाश नारायण यादव, बीनू यादव, सांसद संजय यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ0 तनवीर हसन, प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव, प्रदेश कोषाध्यक्ष मो0 कामरान, पूर्व मंत्री जावेद इकबाल अंसारी, विजय प्रकाश, विधान पार्षद डॉ0 उर्मिला ठाकुर, अशोक पाण्डेय, विधायक रेखा पासवान, पूर्व विधायक राजेन्द्र राम, डॉ0 अनवर आलम, दीनानाथ सिंह यादव, उमाकान्त यादव, रामदेव यादव, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, चितरंजन गगन, मधु मंजरी, प्रशांत कुमार मंडल, सारिका पासवान, प्रमोद कुमार सिन्हा, अरूण कुमार यादव, आरजू खान, मुख्यालय प्रभारी मुकुंद सिंह, प्रदेश महासचिव मदन शर्मा, बल्ली यादव, नन्दू यादव, फैयाज आलम कमाल, भाई अरूण कुमार, ई0 अशोक यादव, डॉ0 प्रेम कुमार गुप्ता, प्रमोद कुमार राम, देवकिशुन ठाकुर, निर्भय कुमार अम्बेडकर, संजय यादव, राजेश पाल, रीतू जायसवाल, कुमर राय, महेन्द्र प्रसाद विद्यार्थी, सरदार गुलाम रब्बानी, रंजीत सिंह, तिरूपतिनाथ यादव, उपेन्द्र चन्द्रवंशी, गणेश कुमार यादव, शिवेन्द्र कुमार तांती, मनोज यादव, विक्रांत राय, विमल राय, बेलाल खान, ओम प्रकाश चौटाला, अविनाश राय, माया गुप्ता, नीतू कुमारी, रीना चौधरी, अनिता भारती, सुचित्रा चौधरी, प्रतिमा सिंह, पूजा शेखर यादव बिंदन यादव, रामनिवास विश्वास, विक्रांत मंडल सहित अन्य गणमान्य नेतागण उपस्थित थे।

Share this Article