मसौढ़ी से अजय कुमार:-खबर मसौढ़ी अनुमंडल के पुनपुन प्रखंड से है जहां पंचायत समिति की बैठक हंगामे की भेंट चढ़ गई।पुनपुन प्रखंड प्रमुख गुड़िया देवी की अध्यक्षता में बैठक करीब डेढ़ घंटे विलंब से शुरू हुई।इस बैठक में सभापति के समकक्ष कुर्सी नहीं मिलने से नाराज सी डी पी ओ छाया कुमारी बैठक छोड़कर चली गई जिसके बाद समिति के सदस्यों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और सी डी पी ओ के कार्यशैली पर सवाल खड़ा किया।
बताया जा रहा है कि बैठक में अंचलाधिकारी पुनपुन, स्वास्थ विभाग ,विद्युत विभाग सहित कई अन्य प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी भी नदारद रहे। बैठक में प्रखंड विकास योजना ,मनरेगा शिक्षा ,कृषि ,पेयजल,आवास योजना के अतरिक्त अंचल में व्याप्त भ्रष्टाचार पर चर्चा किया गया।
पंचायत समिति की बैठक हंगामे की भेंट चढ़ी ,बैठक से नदारद रहे कई अधिकारी