पटना सिटी:- चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व आज नहाए खाए के साथ शुरू हो गया है चारों तरफ श्रद्धालु भक्त छठ महापर्व की तैयारी में जुटे हैं ।
पूरा माहौल भक्तिमय दिख रहा है वही इस पूजा में लोग एक दूसरे का सहयोग भी करते हैं सहयोग इस कदर लोग करते हैं जिसकी काफी सराहना होती है, जरूरतमंद छठ व्रतियों के बीच समाजसेवी संस्था समेत पूजा में सहयोग करने वाले श्रद्धालुओं द्वारा के छठ पूजन सामग्री का वितरण किया जाता है।
इसी कड़ी में पटना सिटी स्थित शहीद भगत सिंह चौक पर राष्ट्रीय एकता मंच द्वारा छठव्रतियों के बीच पूजन सामग्री बांटी गई,पूजन सामग्री बांटने के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि कुशवाहा भी पहुंचे जहां उन्होंने छठव्रतियों के बीच प्रसाद का वितरण किया।
वहीं दूसरी तरफ पटना सिटी के कचौड़ी गली में इनर व्हील क्लब पटना सिटी द्वारा जरूरतमंद छठव्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण किया गया इस मौके पर इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष ने कहा कि वैसे छठ व्रतियों को हम लोग प्रसाद देते है जो छठव्रत करने में असहाय होती है उन्हें सहयोग करते है और उन छठ व्रतियों को पूजन सामग्री प्रदान करते है।