शनिवार, 24 अक्टूबर 2026

हत्या की नीयत से गोली मारने वाला शख्स को पुलिस ने टांगा

हत्या की नीयत से गोली मारने वाला शख्स को पुलिस ने टांगा

patna police
patna police
WhatsApp Facebook X
गोली मारकर घायल करने के मामले में PatnaPolice की त्वरित कार्रवाई, 02 घंटे के अंदर 01 अभियुक्त गिरफ्तार।

दिनांक 22.10.2026 को #आलमगंज थानांतर्गत पटनदेवी कॉलोनी में एक व्यक्ति को गोली मारकर घायल करने की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल व्यक्ति को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल पहुँचाया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा महज 02 घंटे के अंदर घटना में संलिप्त 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 01 देशी पिस्टल, 02 मैगजीन एवं 02 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी की जा रही है। मामले में अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई जारी है।
इस पूरे मामले का खुलासा सुश्री शैलजा, नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी), पटना ने प्रेसवार्ता कर किया है।.
त्रुटि की सूचना दें

संबंधित खबरें