पटना सिटी से अरुण कुमार:- राजधानी पटना में कई थाना अध्यक्ष का बदलाव किया गया है थानाध्यक्ष के बदलाव के बाद नए थानाध्यक्ष अपने अपने प्रतिनियुक्त थाना में अपनी कमान संभालने के लिए पहुंच गए हैं इसी कड़ी में चौक थाना में नवनियुक्त थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार का स्वागत एवं सम्मान अंग वस्त्र एवं बुके देकर शांति समिति के सदस्यों ने किया। वहीं इस अवसर पर पूर्व थाना अध्यक्ष श्री गौरी शंकर गुप्त को भी चौक थाना में सर्किल इंस्पेक्टर के रूप में पदभार ग्रहण करने को लेकर अंग वस्त्र और बुके देकर सम्मान प्रकट किया गया। साथ ही अपर थाना अध्यक्ष रमेश कुमार को भी पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। । वहीं शांति समिति के सदस्यों मे रामजी योगेश, अंजू सिंह, प्रफुल पांडे, हरिमोहन यादव, आदित्य कुमार ने सभी पुलिस पदाधिकारी का सम्मान किया।
इधर मेहंदीगंज थाना में नये थानाध्यक्ष श्रीकांत कुमार ने सोमवार को पदभार ग्रहण कर लिया। मौके पर निर्वतमान थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार और वर्तमान थानाध्यक्ष श्रीकांत कुमार ने एक-दूसरे को अंग वस्त्र व बुके देकर एक दूसरे को सम्मानित किया। साथ ही हैंडओवर-टेकओवर भी किया।
इस दौरान मौजूद पुलिस कर्मी व स्थानीय लोगों ने नए थानेदार का स्वागत और निवर्तमान थानेदार को भावभीनी विदाई दी।
विदित हो कि निर्वतमान थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार पटना के शास्त्रीनगर थाना का नए थानेदार बनाए गए हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने वर्तमान थानाध्यक्ष से भी उम्मीद जताते हुए इलाके में पूर्व की भांति शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखे जाने की बात कही।
जबकि रविवार को सुलतानगंज थाना में नए थानाध्यक्ष नागमणि ने योगदान दिया। जबकि बाईपास थाना के थानाध्यक्ष को सर्किल इंस्पेक्टर बनाया गया है। इनके स्थान पर नए थानेदार अभिषेक कुमार रंजन को बनाया गया है। जबकि बहादुरपुर थाने के जिम्मेदारी नए थानाध्यक्ष लाल मुनि दुबे को सौंपा गया है। दीदारगंज थाना में नए थानेदार के तौर पर राजीव रंजन सिंह ने भी योगदान दे दिया हैं। जबकि बाईपास थाना में कार्यरत सब इंस्पेक्टर सोनू कुमार दुल्हिन बाजार थाना का थानाध्यक्ष बनाए गए है।