पटना सिटी:- लोक आस्था के महापर्व छठ और गोपाष्टमी पर्व के संपन्न होने के बाद लोकतंत्र के महापर्व को लेकर पटना साहिब विधान सभा क्षेत्र में एनडीए समर्थकों की गतिविधियां तेज हो गई है। एक ओर जहां प्रत्याशी रत्नेश कुशवाहा सघन जन संपर्क अभियान चला रहे हैं वहीं दूसरी ओर क्षेत्रीय विधायक और बिहार विधान सभा के अध्यक्ष नंदकिशोर् यादव चुनाव प्रबंधन से जुड़े लोगों का मार्गदर्शन कर रहे हैं।
पटना साहिब विधान सभा क्षेत्र के एनडीए प्रत्याशी रत्नेश कुशवाहा ने आज अशोकचक्र गली, माशूक अली रोड, मीर गुलाबी बाग, सदर गली, दुरुखी गली, लाला टोली, टिकिया टोली, चौहट्टा आदि इलाके के गली कूंचे में लोगों से संपर्क साधा। एनडीए प्रत्याशी को जितने के अति उत्साह से लबरेज भाजपा समर्थकों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए। दूसरी ओर भाजपा नेता नित्यानंद चंद्रवंशी के नेतृत्व में पटना साहिब रेलवे स्टेशन के निकट मथनी तल, सिटी स्टेशन, नाला पर सब्जी मंडी और लोदी कटरा शिव मंदिर के निकट हुई नुक्कड़ सभाओं में एनडीए उम्मीदवार को रिकार्ड मतों से जितने की अपील की गई।नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करने वालों में श्री चंद्रवंशी के अलावा राज कुमार पटेल, मुकेश ठाकुर मनोज शर्मा आदि ने संबोधित किया।
इधर गुरु गोविंद पथ स्थित भामाशाह भवन में खुले एनडीए के चुनाव प्रबंधन कार्यालय में विधायक श्री नन्द किशोर यादव ने चुनाव से संबंधित विभिन्न कार्यों की समीक्षा बैठक की और चुनाव प्रबंधन टीम को दिशा निर्देश दिया ।
छठ महापर्व समाप्त होते ही तेज हुआ एनडीए का चुनावी अभियान