बक्सर :- लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों में सरगर्मी बढ़ गई है वहीं राजनीतिक दलों के बीच जुबानी बहस भी तेज हो गई है इसी कड़ी में बक्सर लोकसभा सीट के एनडीए प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी ने राहुल गांधी का अमेठी सीट छोड़कर रायबरेली सीट पर चुनाव लड़ने पर जमकर भड़ास निकाल है ।
वहीं उन्होंने कहा कि राहुल गांधी आजकल पाकिस्तान से सहयोग ले रहे है। अब तो पाकिस्तान के हुक्मरान राहुल गांधी का प्रशंसा कर रहे है। क्योंकि हिंदुस्तान में अब तो उनका समर्थक रहा नही तो अब वह पाकिस्तान में समर्थक ढूंढ रहे है और इसीलिए वह अमेठी नही पहुंचे और अब दिल्ली भी नही पहुंचेंगे।
गौरतलब है की अमेठी सीट पर 1980 से ही गांधी परिवार का ही कब्जा रहा है मगर 2019 में इस सीट पर स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को 55हजार वोटों से हराकर अपनी जीत दर्ज की और अब इस सीट पर गैर गांधी के होने से निश्चित तौर पर विपक्ष को एक बार फिर मौका मिल गया है।
अब देखना होगा कि किस तरह से अमेठी लोकसभा सीट को कांग्रेस बचा पाती है या नहीं,या फिर बीजेपी के खाते में ही अमेठी सीट रहेगी।