सांसद रविशंकर ने विभिन्न सड़क परियोजनाओं का किया उद्घाटन

arun raj
arun raj
1 Min Read

पटना:- पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पटना साहिब सांसद रविशंकर ने पटना सिटी के मथनी तल (नखास) में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान श्री प्रसाद ने स्थानीय लोगों से संवाद कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अगुवाई में विगत 10 वर्षों में हुए विकास कार्यो, जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों और क्षेत्र में किए गए प्रमुख विकास कार्यों तथा आगामी परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की।

श्री प्रसाद ने पटना सिटी में सांसद निधि से निर्मित विभिन्न सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। इस दौरान क्षेत्र की जनता ने फुल माला के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया और पुनः मोदी सरकार बनाने और अबकी बार 400 पार की नारा दोहराया।

Share this Article