गोपालगंज से नमो नारायण मिश्रा:- प्यार पर किसी का जोड़ नहीं होता ,ना ही प्यार करने की कोई उम्र सीमा होती है जी हां ऐसा ही एक ममाला गोपालगंज से निकलकर आई है जहां चार बच्चों की मां ने अपने ही चचेरे ससुर के साथ शादी रचाई है। शादी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और यह पूरा मामला भोरे थाना क्षेत्र का है। भोरे के दुबवलिया गांव की रहने वाली एक महिला के पति की 6 माह पूर्व मौत हो गई थी।
बताया जाता है कि महिला सीमा देवी के पति की मौत ट्रेन से कटकर हो गई थी। चार बच्चों की मां सीमा देवी विधवा की जिंदगी जी रही थी। इसी बीच उस महिला का अपने ही चचेरे ससुर तूफानी साह के साथ प्रेम प्रसंग हो गया। प्रेम प्रसंग में वे दोनो एक दूसरे से शादी करना चाहते थे। लेकिन सीमा देवी के घर वाले उसके अपने ही चचेरे ससुर के साथ शादी करने से इनकार कर रहे थे।
फिर मामला भोरे थाना में पहुंच गया। भोरे थाना में मामला पहुंचने के बाद पुलिस वालों ने इसकी सार्थक पहल की। भोरे थाना की पुलिस ने बहू और उसके चचेरे ससुर तूफानी साह की भोरे थाना परिसर में ही शादी करा दी। इस शादी के गवाह बने थाना परिसर में मौजूद पुलिस कर्मी और चौकीदार।
ससुर तूफानी साह ने अपनी बहू के मांग में सिंदूर भरे। दोनों ने एक दूसरे को फूलों से बने वरमाला पहनाकर साथ में जीने मरने कसमें खाई। फिर थाना परिसर में स्थित मंदिर में उन्होंने पूजा अर्चना की। चचेरे ससुर और बहू के शादी के गवाह जहां थाना में तैनात सिपाही और अधिकारी बने। वहीं अब इस शादी की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है।
बरहाल ससुर पति और बहू पत्नी के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही है। एक तरफ जहां चार बच्चों की विधवा मां को उसका सहारा मिल गया। वहीं चचेरे ससुर तूफानी साह को भी अपने मन की प्रेमिका मिल गई।