विष्णु शुगर मिल का पर्यावरण मंत्रालय द्वारा हुआ लोक सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन

kushmediaadmin
kushmediaadmin
2 Min Read


गोपालगंज से नमो नारायण मिश्रा:- सदर प्रखंड के भीतभैरवा गांव में विष्णु शुगर मिल का बिहार सरकार के पर्यावरण मंत्रालय के द्वारा लोक सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भीतभैरवा गांव के किसान भवन में आयोजित इस लोक सुनवाई कार्यक्रम के तहत गोपालगंज के हरखुआ स्थित विष्णु शुगर मिल के द्वारा 60 हजार लीटर प्रतिदिन इथेनॉल उत्पादन और ढाई मेगावाट बिजली उत्पादन को लेकर प्लांट लगाने का प्रस्ताव रखा गया। जिसको लेकर पर्यावरण विभाग और आम लोगों के द्वारा इस प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई।
पर्यावरण सलाहकार डॉ0 एस प्रसाद ने बताया कि गोपालगंज के विष्णु शुगर मिल के द्वारा चीनी उत्पादन के साथ-साथ अब इथेनॉल उत्पादन को लेकर पहल की गई है। इस चीनी मिल के द्वारा पहले मोलासेस को बाजार में सस्ते भाव में बेच दिया जाता था। जिससे उन्हें बहुत मुनाफा नहीं होता था। इसके अलावा चीनी उत्पादन के बावजूद चीनी मिलों को उत्पादन की लागत तत्काल नही मिल पाती थी। जिसकी वजह से चीनी मिलें घाटे में चल रही है।
लेकिन अब सरकार चीनी मिली द्वारा मोलासेज की जगह पर उत्पादन किए गए इथेनॉल की खरीदारी करेगी और उसका उपयोग पेट्रोलियम पदार्थों में किया जाएगा। जिससे चीनी मिलों को उनके लागत का तत्काल भुगतान हो जाएगा। इसके साथ ही चीनी मिल के द्वारा बिजली का उत्पादन किया जायेगा। चीनी उत्पादन के साथ साथ इथेनॉल और बिजली के उत्पादन से न सिर्फ चीनी मिलों को बल्कि किसानों को भी गन्ने की पैदावार से लाभ होगा। जिससे किसान भी गन्ने की पैदावार कर अपनी आमदनी में बढ़ोतरी कर सकेंगे। पर्यावरण सलाहकार ने किसानों से गन्ने की पैदावार बढ़ाने की अपील की है।
बता दे की गोपालगंज में वर्तमान में तीन चीनी मिलें है। जिसमे सासामुसा चीनी मिल इस साल से बंद है। लेकिन गोपालगंज शहर का विष्णु शुगर और सिधवलिया स्थित भारत शुगर मिल में रिकॉर्ड चीनी का उत्पादन हो रहा है। लेकिन अब चीनी के साथ साथ इथेनॉल और बिजली के उत्पादन से चीनी मिलों को पहले के मुकाबले ज्यादा आमदनी हो सकेगी।

Share this Article