बांका:- बांका के बाराहाट पुलिस ने बीती रात गुप्त सूचना के आधार पर अरकट्टा गांव में मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन करने में सफलता हाथ लगी है. जहां पर भारी मात्रा में पुलिस को हथियार बनाने के सामान के साथ कई अर्ध निर्मित कट्टा के अलावे एक पूर्ण निर्मित कट्टा भी बरामद किया है. पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान कुछ सामानों के साथ मोटरसाइकिल से भाग रहे झारखंड निवासी मो0 परवेज अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस की गिरफ्त में आया मोहम्मद परवेज अंसारी पिता इजराफिल अंसारी झारखंड गोड्डा के गंगटा फसिया गांव का रहने वाला बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक मिनी गन फैक्ट्री के संबंध में स्थानीय पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी, जिसके बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया. जिसमें पुलिस निरीक्षक बंसी को शामिल करते हुए थानाध्यक्ष सतीश कुमार पुलिस पदाधिकारी राधेश्याम सिंह पुलिस बल के जवान शैलेंद्र कुमार बाबर खान के साथ भारी पुलिस बल थाना क्षेत्र के अरघट्टा गांव पहुंचा कर कार्रवाई की.
वहीं इस पूरे मामले पर एसडीपीओ विपिन बिहारी ने बताया कि ऐसे फैक्ट्री पर लगातार कारवाई की जा रही है और अवैध हथियार बनाने वाले लोगों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है वहीं उन्होंने बताया कि हथियार बनाने में इस्तेमाल में आने वाले दर्जनों मशीनों समेत बने हुए और अर्धनिर्मित हथियार बरामद किया गया है।
मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने खोली पोल एक को किया गिरफ्तार