जद(यू) विधि प्रकोष्ठ द्वारा सदस्यता अभियान 2025-28 कार्यक्रम का आयोजन’

arun raj
arun raj
1 Min Read

पटना:- वीरचंद पटेल मार्ग स्थित हाईकोर्ट गेट संख्या-4 के समीप, पटना में जनता दल (यू) विधि प्रकोष्ठ द्वारा सदस्यता अभियान 2025-28 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उद्घाटनकर्ता के रूप में पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सह माननीय विधानपार्षद श्री नीरज कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधि प्रकोष्ठ के कार्यकारी अध्यक्ष श्री प्रियरंजन पटेल ने की।

    इस अवसर पर 500 से अधिक अधिवक्ताओं को जनता दल (यू) की सदस्यता दिलाई गई। साथ ही पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से सदस्यता अभियान को और अधिक गति देने तथा जन-जन तक पार्टी की नीतियों को पहुँचाने का आह्वान किया गया।

     कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता श्री अंजनी कुमार सिंह, अधिवक्ता श्री राजीव रंज, अधिवक्ता श्री मनीष कुमार, अधिवक्ता श्री ललन कामती, अधिवक्ता श्री हर्षवर्धन, अधिवक्ता श्री शांतनू, अधिवक्ता श्री दिनेश कुमार, अधिवक्ता श्री रवि रंजन मल्लिक, प्रदेश सचिव श्री राहुल खंडेलवाल, प्रदेश सचिव श्री गुड्डू सिंह पटेल, अधिवक्ता श्री राकेश अंबष्ठ, अधिवक्ता श्री विश्वास कुमार, अधिवक्ता श्री रश्मि पटेल सहित अनेक वरिष्ठ नेता, अधिवक्ता एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share this Article