पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र अंतर्गत इंडिया गठबंधन के सभी घटक दलों की बैठक राजद जिला कार्यालय पटना में संपन्न

arun raj
arun raj
1 Min Read

पटना:- पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र अंतर्गत इंडिया गठबंधन के सभी घटक दल राजद, भाकपा माले, कांग्रेस, भाकपा, माकपा एवं वीआईपी की संयुक्त बैठक राजद जिला कार्यालय पटना में पटना जिला राजद अध्यक्ष व पूर्व विधायक दीनानाथ सिंह यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें बदलाव के लिए इंडिया गठबंधन के संघ 2024 का चुनाव मोदी की तानाशाही और लोकतंत्र के बीच है। पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र का 23 सदस्यी चुनाव तैयारी समिति गठित की गई जिसमें पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी डॉक्टर मीशा भारती को भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया गया।
उक्त बैठक में भाकपा माले के पोलित ब्युरो सदस्य सह जिला सचिव कामरेड अमर, पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी प्रतिनिधि इंजीनियर शैलेश कुमार, राज्य कमेटी सदस्य जिला कार्यालय सचिव कमलेश कुमार, वीआईपी के जिला अध्यक्ष राजू बिन्द, भाकपा के जिला सचिव विश्वजीत कुमार, मोहन प्रसाद, माकपा के जिला सचिव मनोज कुमार चंद्रवंशी, शिवकुमार विद्यार्थी, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुमित कुमार सनी, कार्यकारी अध्यक्ष चंदन कुमार, राजद के जिला प्रधान महासचिव मो0 अफरोज आलम, ललन यादव, राणा प्रताप सिंह, रंजन कुशवाहा, मनोज यादव, मेनका सिंह, राजू मांझी, निशा यादव, पप्पू पासवान, साधु रविदास सहित सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल थे।

Share this Article