चर्चित शटर कटवा गिरोह के कई सदस्य गिरफ्तार

arun raj
arun raj
2 Min Read

मुजफ्फरपुर:- मुजफ्फरपुर जिला सहित कई राज्य में दुकान और चर्चित दुकान मॉल को निशाना बनाने वाले और चोरी के बड़े घटनाओं को अंजाम देने वाले शटर कटवा गिरोह के 9 सदस्य को पुलिस ने चोरी में इस्तेमाल सामग्री के साथ में गिरफ्तार किया गया है जिसके द्वारा मुजफ्फरपुर दरभंगा जिला और मोतिहारी लखनऊ नेपाल असम के साथ कई जगहों पर घटना के अंजाम दिया जाने की जानकारी मिली है।इस मामले की जानकारी प्रभारी एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस करके दिया।जिला के ब्रह्मपुरा थाना पुलिस की करवाई 7 मुजफ्फरपुर 2 मोतिहारी से गिरफ्तार।

उत्तर बिहार के कई जिला में दुकान घर और मॉल शो रूम को निशाना बनाने वाले पूर्वी चंपारण जिला के घोड़ाशहन का चर्चित शटर कटवा गिरोह के 9 सदस्य चोरी किया जाने और शटर को काटने में इस्तेमाल सामग्री के साथ पकड़े गए बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की विशेष पुलिस टीम ने करवाई करते हुए सभी को मुजफ्फरपुर और मोतिहारी में छापा मारकर किया गिरफ्तार पकड़े गए सभी आरोपी का कई बड़ी घटनाओं में संलिप्तता की बात बताई जा रही है।

मामले की जानकारी देते हुए प्रभारी एसएसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कहा कि जिले में हाल में हुई चोरी की कई घटना को रोकने को लेकर पुलिस की एक विशेष टीम ने बड़ी कार्रवाई की है जिसमे चर्चित शटर कटवा गिरोह के 9 सदस्य पकड़े गए हैं बताया की सभी लोकल इलाके में रहकर पहले रेकी करते थे और फिर होटल में रुक कर अपने गिरोह के सदस्य के साथ बड़े दुकान घर मॉल और शो रूम को निशाना बनाने का काम करते थे जिसे पुलिस ने पकड़ा है और जिले में इस करवाई से घटना को रोकने में मदद मिलेगी। पकड़े गए गिरोह के द्वारा बिहार के कई जिला के साथ ही नेपाल असम और उत्तर प्रदेश के लखनऊ में चोरी की वारदात को अंजाम दिया जाने के मामले थे जिसे पुलिस ने पकड़ा है।।

बा

Share this Article