मंडल मसीहा पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व0 शरद यादव की जयंती मनाई गई

arun raj
arun raj
2 Min Read

पटना :- आज राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय में मंडल मसीहा पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व0 शरद यादव जी की जयन्ती माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री जगदानन्द सिंह जी की अध्यक्षता में मनायी गयी। इस अवसर पर नेताओं ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित की।
इस अवसर पर माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री जगदानन्द सिंह ने कहा कि स्व0 शरद यादव जी का राजनीति से जुड़ाव 1970 से शुरू हुआ जब वे जबलपुर विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष बने। वे बिहार छात्र आंदोलन में काफी सक्रिय थे और जयप्रकाश नारायण और राम मनोहर लोहिया के समाजवादी विचारों से काफी प्रभावित थे। शरद यादव जी गरीबों, शोषितों, वंचितों के हक एवं हकूक की लड़ाई हमेशा लड़ते रहे हैं। राजद शरद यादव जी के सपनों को पूरा करने हेतु प्रयत्नशील है और हमेशा रहेगा।
इस अवसर पर माल्यार्पण करने वालों में राष्ट्रीय प्रधान महासचिव श्री अब्दुलबारी सिद्दिकी, राष्ट्रीय महासचिव श्री श्याम रजक, पूर्व सांसद विजय कृष्ण, प्रदेश प्रधान महासचिव श्री रणविजय साहू, प्रदेश प्रवक्ता आरजू खान, प्रमोद कुमार सिन्हा, प्रदेश महासचिव मदन शर्मा, फैयाज आलम कमाल, डाॅ0 पे्रम कुमार गुप्ता, बल्ली यादव, भाई अरूण कुमार, निर्भय अम्बेदकर, संजय यादव, प्रमोद कुमार राम, प्रहलाद राम, चन्द्रमाली या दव, राकेश रंजन, श्रवण कुमार, सिद्धेश्वरनाथ सिंह कुशवाहा, राजनाथ सिंह, लोकनाथ सिंह, जयप्रकाश राय, बृज बिहारी सिंह, राजेद्र प्रसाद मौर्य, कमलेश ठाकुर, शिवसागर यादव, श्यामनंदन पासवान, शिवेन्द्र कुमार तांती, कुंदन कुमार राम, दिलीप कुमार दिवाकर, मनोज यादव, बेलाल खान, गुड्डू यादव, गणेश कुमार यादव, सरदार रंजीत सिंह, उपेन्द्र चन्द्रवंशी, विनोद कुमार यादव सहित पार्टी के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने शरद यादव जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित की।

Share this Article