बूथ जीतो – चुनाव जीतो’ के मूलमंत्र को अपना संकल्प बनाएं – उमेश सिंह कुशवाहा

arun raj
arun raj
3 Min Read


पटना:-सोमवार को जनता दल (यू0) द्वारा प्रदेश के कई विधानसभा क्षेत्रों में पंचायतवार/वार्डवार बूथ समितियों की प्रथम चरण की बैठक का आयोजन लगातार तीसरे दिन भी सफलतापूर्वक किया गया। बैठक में ‘बूथ जीतो – चुनाव जीतो’ के संकल्प को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। नीतीश सरकार के 20 वर्षों की शानदार एवं ऐतिहासिक उपलब्धियों को बुकलेट के माध्यम से प्रत्येक घर तक पहुँचाने पर बल दिया गया।
    इसके साथ ही विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम, झूठ और दुष्प्रचार का तथ्यपरक जवाब देने तथा 15 वर्षों के जंगलराज की सच्चाई से नई पीढ़ी के युवाओं को अवगत कराने को लेकर गंभीर विचार-विमर्श हुआ। उक्त बैठकों में संबंधित क्षेत्रों के माननीय जनप्रतिनिधिगण, जिला अध्यक्षगण, जिला प्रभारीगण, प्रदेश कमिटी के सदस्यगण, विधानसभा प्रभारीगण एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारीगण की सक्रिय उपस्थिति रही।
    इसके साथ ही, पार्टी के प्रदेश कार्यालय से माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने वर्चुअल माध्यम से जुड़कर बैठको को संबोधित किया, साथ ही जरूरी दिशा निर्देश भी दिए।
    अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष ने ‘बूथ जीतो – चुनाव जीतो’ के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार विकसित बिहार के विजन के साथ प्रदेश की तरक्की के लिए दिन-रात कार्य कर रहे हैं। इसलिए पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को आगामी चुनाव में 225 सीटों पर विजय सुनिश्चित करने हेतु हर बूथ जीतने का संकल्प लेना होगा, ताकि विकास की गाड़ी निरंतर आगे बढ़ती रहे।
     प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जिस प्रकार हमारे नेता बिना रुके, बिना थके आम जनता की सेवा में समर्पित हैं, उसी भावना और प्रतिबद्धता के साथ सभी कार्यकर्ताओं को भी ज़मीनी स्तर पर कार्य करना होगा। साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया की महत्ता पर जोर देते हुए कहा कि नीतीश सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की उपलब्धियों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाना चाहिए। इसके साथ-साथ विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे हर झूठ और भ्रामक तथ्यों का दृढ़ता से खंडन कर उनके नापाक इरादों को बेनकाब करना भी हमारी जिम्मेदारी है।
     बैठक के अवसर पर बिहार विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, पूर्व राज्यसभा सांसद श्री अनिल हगड़े, प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी श्री चंदन कुमार सिंह, वरीय नेता श्री अनिल कुमार, श्री परमहंस कुमार उपस्थित रहे।

Share this Article