मुजफ्फरपुर से विशाल कुमार:-बिहार में शराब माफिया हर दिन नए नए हटकंडे अपना रहे हैं ताजा मामला सामने आया है जहां नदी के किनारे तहखाना बनाकर छिपाई गई अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी गई है जिसकी कीमत 10 लाख रुपए से अधिक बताई गई है किसी को शक नही हो इसके लिए शराब माफिया ने बड़े खड्डे बनाया और फिर शराब को छिपाकर उसको थर्मोकोल से ढककर मिटी डाल दिया लेकिन जिला उत्पाद विभाग ने इसको खोज निकाला है।
मामले में जानकारी देते हुए जिला उत्पाद विभाग के निरीक्षक अभिनव कुमार ने बताया की मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र के नदी किनारे तहखाना नुमा एक खड्डे में छिपाई गई शराब की बड़ी खेप को किया गया है बरामद किसी की शक नही हो इसके लिए शराब कारोबारी ने झाड़ियों के अंदर एक खड्डे बनाया और शराब को डाल फिर थर्मोकोल से ढक कर उसे मिट्टी से ढक दिया जिसको उत्पाद के टीम ने जब्त कर लिया है जब्त किया गया हुआ शराब पंजाब के चंडीगढ़ की बनी हुई है और इस दौरान में 100 से अधिक कार्टन शराब जब्त किया गया है। यह करवाई जिला के अहियापुर थाना क्षेत्र इलाके के छित भगवतीपुर इलाके का बताया गया है मामला शराब को जब्त करके शराब के कारोबारी को चिन्हित किया जा रहा है और आगे की करवाई किया जा रहा है।।