राज्य की ध्वस्त कानून व्यवस्था को लेकर राज्यपाल महोदय को हस्तक्षेप करना चाहिए
पटना:-राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने कहा कि बिहार में लॉ एंड ऑर्डर पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है। बिहार में सरकार नाम का कोई चीज नहीं है। शासन प्रशासन का खौफ अपराधियों के मन से खत्म हो चुका है, जिसके कारण अपराधी बेखौफ होकर खुलेआम आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहा है। ऐसे में प्रदेश की जनता भय और दहशत में जीने को मजबूर है।
राजद प्रवक्ता ने पिछले कुछ घण्टों की चंद आपराधिक घटनाओं का जिक्र किया जैसे सीतामढ़ी में राजू कुशवाहा की गोली मारकर हत्या, बेतिया में चाकू मारकर युवक साहिल कुमार की हत्या, सासाराम में जेवर कारोबारी प्रिंस सेठ की गोली मारकर हत्या, बेगूसराय में अजीत महतो की गोली मारकर हत्या, सुपौल में लूटपाट के दौरान मो0 जहांगीर की गोली मारकर हत्या, सिवान में एक व्यक्ति की पीटपीट कर हत्या, भोजपुर में ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना में तीन की मौत और कई जख्मी, पटना में जदयू नेत्री को अपराधियों ने गोली मारी इन अपराधी घटनाओं से साफ स्पष्ट होता है कि नीतीश-भाजपा सरकार का इकबाल खत्म हो चुका है। राज्य सरकार विधि व्यवस्था संभालने में पूरी तरह विफल साबित हुई है।
राजद प्रवक्ता ने बिहार की ध्वस्त कानून-व्यवस्था को लेकर बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां साहब से राज्य की जनता के हित में अविलंब हस्तक्षेप करने की मांग करते हुए कहा कि बिहार में औसतन प्रतिदिन दर्जनों हत्या, दर्जनों बलात्कार, दर्जनों अपहरण की घटना सामने आती है। प्रत्येक दिन सैंकड़ों राउंड गोलियाँ चलती है। राज्य में लूटपाट, छिनतई और चोरी की घटना आम हो चुका है। मानो राज्य में अपराधियों का राज स्थापित हो चुका है। बिहार की जनता भगवान भरोसे जीने को मजबूर है।