पटना से पशुपति नाथ :- पुलिस पहुंची आरोपी के घर कुर्की करने को तो आरोपी पहुंच गया कोर्ट और कर दिया आत्मसमर्पण ,जिसके बाद कुर्की करने गई टीम को बैरंग वापस लौटना पड़ा । यह पूरा मामला राजधानी पटना के हवाई अड्डा थाना क्षेत्र के विधायक कॉलोनी स्थित लालू यादव के साले सुभाष यादव का है। जहां कुर्की करने पुलिस प्रशासन की टीम मंगलवार को सुभाष यादव के घर पहुंची थी और कुर्की की शुरआती कारवाई के दौरान पुलिस प्रशासन की टीम को सूचना मिलती है की सुभाष यादव ने आत्म समर्पण कर दिया है जिसके बाद कुर्की की कारवाई रोक दी जाती है। और पुलिस प्रशासन की टीम को वापस लौटना पड़ा।
दरअसल एक तरफ जमीन के बदले नौकरी घोटाले मामले में लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे व बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री पर ED की कार्रवाई चल रही है। तो वहीं दूसरी तरफ जबरन जमीन पर कब्जा और रंगदारी मामले में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के साले सुभाष यादव पर भी पुलिस की बड़ी कारवाई की है
पुलिस प्रशासन की टीम कोर्ट के आदेश पर जब सुभाष यादव के घर कुर्की करने के लिए पहुंची तो आरोपी सुभाष यादव कुर्की के डर से पहुंच गए कोर्ट और आत्म समर्पण कर दिया ।
जिसके बाद कुर्की करने गए एसपी पश्चिम ,मजिस्ट्रेट पुलिस कर्मियों के साथ जेसीबी सभी को वापस लौटना पड़ा
हालांकि सुभाष यादव ने एमपी एमएलए कोर्ट में सरेंडर कर दिया जिसके बाद पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई रोक वापस लौट गई है ।वही इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए वेस्ट एएसपी दीक्षा ने बताया है कि सुभाष यादव के ऊपर धोखाधड़ी और रंगदारी का मामला बिहटा थाना में दर्ज है जिसमें यह काफी दिनों से फरार चल रहे थे जिसके आलोक में पटना पुलिस ने उनके घर पर कुछ दिन पहले कुर्की का इस्तिहारचस्पा किया था।कोर्ट में सरेंडर की मियाद पूरी होने को लेकर पुलिस यहां कुर्की करने आए थे।बहरहाल उनके द्वारा पटना के कोर्ट में आत्म समर्पण कर देने की सूचना पर कुर्की की करवाई फिलहाल टाल दी गई है।बताते चले की बिहटा थाना कांड संख्या 425/23 दर्ज भी वर्मा के द्वारा सुभाष यादव पर किया गया था जिसके आलोक में पटना पुलिस ने करवाई कर फरार चल रहे मामले के मुख्य आरोपित सुभाष यादव पर करवाई की है जिसके बाद आरोपित ने न्यायालय में आत्म समर्पण किया है।