नीतीश सरकार द्वारा शुरू की गई ‘‘डायल 112’’ आपात स्थिति में जनता के लिए बनी भरोसेमंद सुरक्षा कवच – उमेश सिंह कुशवाहा

arun raj
arun raj
2 Min Read

पटना:- बिहार जनता दल (यू) के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि जुलाई 2022 में माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार द्वारा शुरू की गई डायल 112 सेवा आज कानून-व्यवस्था के क्षेत्र में एक नई क्रांति के रूप में स्थापित हो चुकी है। यह सेवा राज्य में आमजन की सुरक्षा, सहायता और सुविधा का सशक्त माध्यम बनकर उभरी है।

      प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह बिहार के लिए गर्व का विषय है कि डायल 112 का रिस्पॉन्स टाइम देशभर में दूसरे स्थान पर है। बीते तीन वर्षों में डायल 112 के माध्यम से 50 लाख से अधिक लोगों को त्वरित सहायता प्रदान की जा चुकी है, जो इसकी व्यापक स्वीकार्यता और अभूतपूर्व सफलता को दर्शाता है।

       श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने जिस उद्देश्य और दूरदर्शी सोच के साथ इस सेवा की शुरुआत की थी, वह आज तेजी से सिद्धि की ओर अग्रसर है। डायल 112 सेवा ने विशेष रूप से महिलाओं की सुरक्षा को मजबूती प्रदान की है और सड़क हादसों, घरेलू हिंसा सहित विभिन्न आपात स्थितियों में यह एक विश्वसनीय सहायता प्रणाली के रूप में सामने आई है।
     उन्होंने बताया कि आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरे बिहार में 1800 से अधिक डायल 112 वाहन तैनात किए गए हैं। ये सभी वाहन अत्याधुनिक जीपीएस प्रणाली से लैस हैं, जिससे कंट्रोल रूम के माध्यम से उनकी लाइव मॉनिटरिंग की जाती है और समयबद्ध सहायता सुनिश्चित होती है।

     प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि डायल 112 सेवा बिहार में सुशासन, संवेदनशील प्रशासन और जनता-केंद्रित व्यवस्था का सशक्त उदाहरण बन चुकी है।

Share this Article