पूर्वजों की याद में सुल्तानिया परिवार ने गरीब और असहायों के बीच मकर संक्रांति पर्व के मौके पर बांटा कंबल

arun raj
arun raj
1 Min Read

आज पूर्वजों की याद में इस महान कार्य करने के लिए मैं सुल्तानिया परिवार को धन्यवाद देता हूं मकर संक्रांति की पर्व पर दान महादान के रूप में माना जाता है उक्त बातें मारवाड़ी सेवा समिति पटना सिटी द्वारा स्वर्गीय द्वारका प्रसाद जी सुल्तानिया स्वर्गीय श्रीनिवास सुल्तानिया जी की पुण्य स्मृति में सुल्तानिया परिवार के सहयोग से 700 लोगों के बीच कंबल वितरण का आयोजन घघा गली में किया गया ।

इस मौके पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव बिहार विधानसभा के मुख्य सचेतक व पटना साहिब के विधायक रत्नेश कुशवाहा, श्री रानी सती दादी मंदिर न्यास ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रभात भरतिया, श्री कृष्ण गौशाला के सचिव ईश्वर अग्रवाल, मारवाड़ी सम्मेलन के पूर्व अध्यक्ष शिवप्रसाद मोदी एवं सुल्तानिया परिवार से प्रदीप सुल्तानिया, सतीश गोयनका, उपस्थित थे, समारोह की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष संजीव देवड़ा ने किया।

आगत अतिथियों का स्वागत प्रकाश सुल्तानिया एवं राजकुमार सुल्तानिया ने किया, मंच संचालन सचिव राजकुमार गोयनका ने किया इस अवसर पर मकर संक्रांति को लेकर दही चुरा की व्यवस्था की गई थी। धन्यवाद जापान सक्षम सुल्तानिया ने किया इस अवसर पर महावीर मोदी गणेश शर्मा मनोज डीडवानिया सुभाष पोद्दार संयम सुल्तानिया अंकुर सुल्तानिया उपस्थित थे।

Share this Article