पटना:- बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय में राजद के प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल के समक्ष आप और हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगरनाथ साह ने अपने समर्थकों के साथ अपनी पार्टी का विलय कर राष्ट्रीय जनता दल की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री उदय नारायण चैधरी, राष्ट्रीय महासचिव श्री भोला यादव एवं प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद उपस्थित थे।
इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल ने आप और हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगरनाथ साह, श्री अविनाश कुमार, श्री कुन्दन सिंह पटेल, श्रीमती मीरा गुप्ता, श्री अविनाश साईं को राजद की सदस्यता रसीद के साथ फूलों की माला और लालू जी के जीवनी पर लिखित पुस्तक गोपालगंज टू रायसीना देकर सम्मानित किया। और सभी को राजद की सदस्यता ग्रहण कराकर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल ने कहा कि देश के संविधान और लोकतंत्र को कमजोर करने की लगातार साजिश चल रही है। हम सभी को मिलकर वैसी ताकतों के खिलाफ मजबूती से लड़ना होगा और लालू जी के विचार और तेजस्वी जी के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना होगा।
साथ ही इन्होंने आगे कहा कि 17 महीने के महागठबंधन सरकार में तेजस्वी जी ने जो नौकरी, रोजगार, शिक्षा, चिकित्सा, पर्यटन, आईटी सेक्टर, सिंचाई, बिहार के विकास का जो रोडमैप तय किया उससे बिहार में सकारात्मक राजनीति को मजबूती मिली। तेजस्वी जी ने बिहार में विकास और नौकरी-रोजगार को मुद्दा बनाकर बिहार से नफरत का माहौल समाप्त करने की दिशा में जो कार्य किये वह ऐतिहासिक रहा और इसकी सराहना सभी ओर से की जा रही है। आज बिहार की जनता का विश्वास और समर्थन तेजस्वी जी के नेतृत्व पर जो बना है उसे और मजबूत करने की आवश्यकता है ।
अपने पार्टी के विलय के बाद श्री जगन्नाथ साह ने कहा कि राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद जी के विचार और तेजस्वी जी के कार्यों से प्रभावित होकर युवा नेतृत्व को मजबूती प्रदान करने के लिए अपनी पार्टी का विलय किया।
राजद के प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल के समक्ष आप और हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगरनाथ साह ने अपने समर्थकों के साथ अपनी पार्टी का विलय कर राजद की सदस्यता ग्रहण की: एजाज अहमद