पटना के दीघा इलाके में अपराधियों ने एक व्यक्ति से 2 लाख रुपए छीनकर ले उड़े

arun raj
arun raj
2 Min Read

पटना:- इन दिनों राजधानी पटना के आस पास के क्षेत्रों में लूटपाट, झपट्टा मार गिरोह ,बाइक चोर गिरोह काफी सक्रिय है और समय समय पर इन सभी गिरोह के सदस्य लगातार घटना को अंजाम देते रहते हैं इन सभी गिरोह के लोग अब दिन के उजालें में ही पुलिस प्रशासन को ढेंगा दिखते हुए वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते है हालांकि पुलिस प्रशासन इन सभी गिरोह के सदस्यों को पकड़कर न्यायिक हिरासत में भेजती है लेकिन गिरोह के सदस्य वारदात को अंजाम दे ही डालते है ।
ताजा मामला राजधानी पटना के दीघा थाना क्षेत्र का है जहां कारोबारी राम दयाल सिंह से एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने दो लाख रूपये लूट कर रफ्फू चककर हो है।
हालांकि इस वारदात की पूरी तस्वीर pपास लग सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
घटना की सूचन मिलते ही दीघा थाना प्रभारी मौके पर पहुंच मामले की पड़ताल में जुट गए है।
वहीं रामदयाल सिंह ने बताया कि पंजाब नेशनल बैंक राजीव नगर शाखा से ₹2 लाख रुपए निकाल कर घर लौट रहे थे कि ۔घर के पास ही बाइक सवार दो अपराधियों ने झपट्टा मारकर पैसा लेकर भाग गया ।
इस पूरे मामले पर दीघा थानाप्रभारी रामप्रीत पासवान ने बताया कि एक व्यक्ति दीघा रामनगरी पीएनबी शाखा से रुपया निकालकर घर लौट रहा था इसी बीच घर के पास से बाइक पर सवार दो लोगों ने पैसा छीनकर फरार हो गया है,फिलहाल सीसीटीवी फुटेज को देखते हुए अग्रिम कारवाई की जा रही है।।

Share this Article