गोपालगंज से नमो नारायण मिश्रा:- अवैध पटाखा निर्माण के विस्फोट से पूरे इलाके में अफरा तफरी का माहौल हो गया,वही इस विस्फोट में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए गोरखपुर रेफर कर दिया है। यह पूरी घटना गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 20 ब्रह्म स्थान की है।
वहीं घायल महिला की पहचान कलाम मियां की पत्नी समा बेगम के रूप में की गई है ।
पुलिस प्रशासन की माने तो मीरगंज के वार्ड नंबर 20 ब्रह्म स्थान के पास एक घर में अवैध तरीके से पटाखा का निर्माण किया जा रहा था। पटाखा निर्माण के दौरान अचानक विस्फोट हो गया और घर मे आग लग गया ,जिसमे एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
विस्फोट बहुत ही जोरदार था इस विस्फोट की आवाज
लगभग दो किलो मीटर तक सुनाई दिया। विस्फोट की वजह से पूरे इलाके में अफरा तफरी मच गया। घटना के बाद आग पर काबू पाने के लिए प्रशासन को दमकल की गाड़ियों को बुलाना पड़ा। जिससे काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस मामले हथुआ एसडीपीओ अनुराग कुमार ने बताया कि मीरगंज के ब्रह्म स्थान के पास अवैध पटाखा निर्माण किया जा रहा था।इसी दैरान अचानक विस्फोट हो गया।जिससे घर मे आग लग गई। दमकल के गाड़ियों के मदद से आग पर काबू पा लिया गया है। हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है फिलहाल स्थिति सामान्य है।