फर्जी पुलिस बनकर कर रहा था अवैध वसूली पुलिस ने धर दबोचा

kushmediaadmin
kushmediaadmin
2 Min Read

गोपालगंज से नमो नारायण मिश्रा:-पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर फर्जी पुलिस बनकर NH 27 पर शराब तस्करों और आने जाने वाले गाड़ियों से अवैध वसूली करने वाला एक युवक को गिरफ्तार किया है।
वहीं पुलिस ने पकड़े गए युवक की निशानदेही पर 4 बाइक सहित 27 पीस अंग्रेजी शराब को बरामद किया गया है।
पुलिस ने या पूरी कार्रवाई कुचायकोट थाना के एनएच 27 जलालपुर पैक्स गोदाम के पास का है।
वहीं पुलिस ने युवक की पहचान राजन कुमार के रूप में किया है और वह यूपी के तरैया सुजान थाने का रहने वाला है।
वहीं इस पूरे मामले पर प्रशिक्षण डीएसपी ऊंचाई कोर्ट थाना अध्यक्ष साक्षी राय प्रेस वार्ता कर बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिल रही थी कि शराब जांच के नाम पर कुछ लोग नकली पुलिस बनकर यूपी से आने वाले सभी गाड़ियों से मोटी रकम वसूल रहे है।
सूचना के आधार पर पुलिस ने एक टीम गठित कर एन एच 27 जलालपुर गाँव के समीप छापेमारी किया गया तो पुलिस को देखकर दो लोग भागने लगे, जहां पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है । पकड़े गए युवक के निशानदेही पर 4 बाइक समेत 27 पीस विदेशी शराब बरामद किया गया है।
भाई पुलिस गिरफ्तार युवक से पूछताछ कर रही है पूछताछ के क्रम में पुलिस को कई अहम जानकारी मिली है वही इस गिरोह के अन्य लोगों को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
गिरफ्तार युवक से पूछताछ करने पर कई अहम जानकारी मिली है।पुलिस बाकी लोगो के गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है।

Share this Article