विद्यालय को उच्च विद्यालय का दर्जा मिलने से पहाड़ी के बच्चों को होगा लाभ: रत्नेश कुशवाहा

arun raj
arun raj
1 Min Read

पटना सिटी:-पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी रत्नेश कुशवाहा ने आज यहां कहा कि पहाड़ी मध्य विद्यालय को उच्च विद्यालय का दर्जा मिल जाने से इलाके के छात्रों को बड़ी राहत मिलेगी।
श्री कुशवाहा ने आज वार्ड 56 के विभिन्न इलाकों के भ्रमण के दौरान नागरिकों से बातचीत में कहा कि पिछले आठ वर्षों से पहाड़ी मध्य विद्यालय को उच्च विद्यालय का दर्जा देने की मांग हो रही थी जिसे माननीय नंदकिशोर यादव के अथक प्रयास से यह काम हो गया है।

पहाड़ी क्षेत्र के बच्चों की पढ़ाई के मद्देनजर वे वर्षों से इसके उन्नयन के लिए प्रयासरत थे। इलाके के बच्चों को दूरी तय कर दूसरी जगह पढ़ने को जाना पड़ता था। अब वे इस विद्यालय में उच्च स्कूली शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे। इसके लिए इलाके के लोगों ने आभार प्रकट किया।


श्री कुशवाहा ने मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ वार्ड नंबर 56 में मेन रोड, छोटी पहाड़ी, बंगला पर, देवी स्थान, यादव टोला जकरिया टोला में स्थानीय लोगों से कमल छाप पर बटन दबा कर विजय बनाने की अपील की। जन संपर्क में राहुल मॉडल, भारत महती, हरि नारायण चौधरी, मंजू देवी, सुमित कुमार, दिनेश कुमार आदि लोग शामिल थे।

Share this Article