पटना सिटी से अरुण कुमार:- महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू तीन दिवसीय दौरे बिहार में है और इसी दौरे के बीच महामहिम राजधानी पटना से सटे पटना साहिब की धरती पर पहुंची जहां उन्होंने गुरुगोविंद सिंह की जन्मस्थली तख्त श्री हरिमंदिर साहिब गुरुद्वारा पहुंची जहां पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के तरफ से भव्य स्वागत किया गया। वहीं महामहिम द्रौपदी मुर्मू गुरु घर में पहुंचकर मत्था टेका और देश के लिए अमन चैन के लिए दुआ मांगी इस दौरान प्रबंधक कमेटी के तरफ से अंग वस्त्र और शिरोपा प्रदान किया गया।
वहीं महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के साथ बिहार के महामहिम राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर भी तख्त श्री हरिमंदिर साहिब गुरुद्वारा पहुंचे।
इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे चप्पे चप्पे पर पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी।