पटना सिटी:- आज पटना सिटी में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री सुबोधकांत सहाय ने पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी श्री शशांत शेखर के समर्थन में पत्रकार वार्ता की।
अपने संबोधन में श्री सुबोधकांत सहाय ने कहा —
“पटना साहिब में महागठबंधन की जड़ें काफी मजबूत हैं। मेरा इस क्षेत्र से गहरा जुड़ाव रहा है। पटना साहिब की जनता इस बार पूरी तरह से एक पढ़े-लिखे, ऊर्जावान एवं युवा प्रत्याशी को विधायक बनाने के लिए तैयार है। समाज के सभी वर्ग परिवर्तन की दिशा में एकजुट होकर मतदान करेंगे।”
महागठबंधन प्रत्याशी श्री शशांत शेखर ने कहा —
“भाजपा प्रत्याशी को पटना साहिब की जनता के सामने अपने तीस वर्षों का रिपोर्ट कार्ड रखना चाहिए। उन्हें अपने कार्यों का लेखा-जोखा और आने वाले पाँच वर्षों का विज़न स्पष्ट रूप से प्रस्तुत करना चाहिए। मैं उन्हें 4 नवम्बर को सार्वजनिक बहस (डिबेट) की चुनौती देता हूँ। मैं भी अपना पाँच वर्ष का विज़न जनता के समक्ष रखूँगा ताकि लोग विवेकपूर्ण निर्णय लेकर अपने भावी विधायक का चयन कर सकें।”
प्रेस वार्ता में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक एवं पटना प्रभारी श्री रखचंद जैन, परवेज़ अहमद, एडवोकेट इबरार रज़ा, डॉ. बिनोद अवस्थी, एवं मो. जावेद सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।