पटना:- रविवार को जनता दल (यू0) प्रदेश कार्यालय, पटना के कर्पूरी सभागार में मीडिया, आईटी और प्रवक्ता की एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता पार्टी के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने की। इस अवसर पर संचार माध्यमों पर सक्रियता को और बढ़ाने, माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य सरकार की उपलब्धियों का व्यापक एवं प्रभावी प्रचार-प्रसार करने तथा विपक्ष के भ्रामक दावों और दुष्प्रचार का तथ्यपरक व तर्कसंगत जवाब देने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यशाला में मीडिया सेल के प्रखंड अध्यक्षों के साथ-साथ कई जिलों के मीडिया सेल जिलाध्यक्षों एवं जिला प्रवक्ताओं ने भाग लिया।
इस मौके पर विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता सह पार्टी कोषाध्यक्ष श्री ललन कुमार सर्राफ, सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री राजीव रंजन प्रसाद, मुख्य प्रवक्ता सह माननीय विधानपार्षद श्री नीरज कुमार, पूर्व राज्यसभा सांसद श्री अनिल हेगड़े, प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी स्थापना श्री चंदन कुमार सिंह, प्रदेश महासचिव सह आईटी सेल संयोजक श्री मनीष कुमार, जदयू मीडिया सेल के प्रदेश अध्यक्ष श्री मनीष कुमार मंडल, प्रदेश प्रवक्ता श्री निहोरा प्रसाद यादव, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष सह प्रदेश प्रवक्ता डा0 भारती मेहता, प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती अंजुम आरा, श्री अरविंद निषाद,
श्री अभिषेक झा, श्री हिमराज राम, श्री मनीष यादव, श्री जितेंद्र कुमार, श्री परिमल कुमार, श्री अजीत पटेल, श्रीमती पूजा पैट्रिक, श्री मधुरेन्द्र पांडेय एवं श्री कुणाल किशोर सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यशाला में उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन विधानपरिषद में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी एवं मंच का संचालन मीडिया सेल के संस्थापक अध्यक्ष डा0 अमरदीप ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि विपक्ष के पास न तो कोई स्पष्ट विज़न है और न ही15 वर्षों के शासन की कोई उल्लेखनीय उपलब्धि है। उनकी पूरी राजनीति झूठ, भ्रम और दुष्प्रचार पर आधारित है। वहीं दूसरी ओर, हमारे पास विकास की मजबूत और प्रमाणित उपलब्धियाँ हैं, जनसेवा का सशक्त रिकॉर्ड है, और सबसे महत्वपूर्ण हमारे नेता की बेदाग और ईमानदार छवि है, जो हमारी सबसे बड़ी राजनीतिक पूंजी है। उन्होंने कहा कि अगर हम हर दिन सिर्फ चार प्रमुख उपलब्धियाँ भी सोशल मीडिया पर साझा करें, तो शायद दिन कम पड़ जाएं, लेकिन हमारी उपलब्धियाँ कभी समाप्त नहीं होंगी। विपक्ष का शासन जंगलराज, परिवारवाद और भ्रष्टाचार का त्रासदी रहा है। जातीय नरसंहार, घोटाले और अराजकता की घटनाएँ आज भी जनता की स्मृति में जीवित हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमारा लक्ष्य है ‘2025 में 225 और फिर से नीतीश।’ जब तक विजय प्राप्त न हो, तब तक हमें रुकना नहीं है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जिला, प्रखंड और बूथ स्तर पर डिजिटल योद्धा के रूप से सक्रिय और मजबूत उपस्थिति सुनिश्चित करें। साथ ही विपक्ष की विफलताओं को बार-बार जनता के बीच दोहराएं और उन्हें सोशल मीडिया पर मजबूती से उठाएं। श्री कुशवाहा ने यह भी कहा कि बीते 20 वर्षों में बिहार ने महिला सशक्तिकरण से लेकर मानव विकास तक, सुशासन से सामाजिक न्याय तक, सड़क से रोजगार तक, नौकरी से निवेश तक, और स्कूल-अस्पताल जैसी आधारभूत संरचनाओं तक अभूतपूर्व प्रगति की है। यह विकास केवल आंकड़ों में नहीं, बल्कि ज़मीन पर दिखता है।
विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता व कोषाध्यक्ष श्री ललन सर्राफ ने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे मा0 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकासात्मक कार्यों को अपने-अपने बूथों तक पहुँचाने का संकल्प लें। आने वाले पांच वर्ष बिहार के विकास के लिए एक ऐतिहासिक अवसर हैं। सिमरिया घाट को ‘सिमरिया धाम’ के रूप में विकसित करना और गंगाजल को गया व नवादा तक पहुँचाना मुख्यमंत्री की दूरदर्शिता और जनकल्याण के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सरकार की जनोपयोगी योजनाओं को धरातल पर उतारने में सक्रिय भूमिका निभाएं।