इंस्टा पर प्यार हुआ प्रेमिका पहुंची पंजाब, पुलिस ने अपहरण कांड का किया खुलासा

arun raj
arun raj
2 Min Read

पटना सिटी से अरुण कुमार :- पटना सिटी के मेहंदी गंज थाना क्षेत्र के मंसाराम अखाड़ा के रहने वाली एक युवती की 31 जुलाई की अपहरण होने के मामला का खुलासा पटना पुलिस ने कर दिया है।

इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए की पटना पूर्वी एसपी संदीप सिंह ने बताया है मीडिया और टीवी चैनलों पर एक लड़की के अपहरण की खबर दिखाई गई थी जिसमें ऑडियो में लड़की ने 5 से 6 लड़कियों के साथ एक अंधेरे कमरे में अपने अपहरण की बात बताई थी
इस पूरे मामले का संज्ञान लेते हुए पटना पुलिस के आलाधिकारी द्वारा एक टीम का गठन किया गया था, टीम द्वारा तहकीकात करते हुए अपहरण कांड का खुलासा करते हुए हकीकत को सामने लाकर खड़ा दिया।


इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया गया कि गायब युवती का नाम निकिता श्रीवास्तव है जो पटना सिटी के मेंहदीगंज थाना क्षेत्र के मंसाराम अखाड़ा के रहने वाली है जिसे पंजाब के संगरूर के रहने वाले युवक गुरु प्रताप से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई और यह दोस्ती प्यार में बदल गई ।

जिसके बाद निकिता ने घर से भागने का पूरा प्लान रची थी।और वह घर से कॉलेज में एडमिशन की बात कह कर निकली थी लेकिन निकिता अपने प्रेमी के पास पंजाब पहुंच गई और वह घर वालों को गुमराह कर रही थी कि मेरा अपहरण हो गया है जिस पर परिजनों ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।


फिलहाल निकिता अपने प्रेमी के साथ सुरक्षित है, निकिता द्वारा बताई गई बाते और वायरल ऑडियो की बात बिलकुल गलत है। वहीं इस पूरे मामले पर पटना पुलिस की टीम ने निकिता नामक युवती का बयान लुधियाना न्यायालय में करवाया । जिसके उपरांत बालिग युवती के सहमति जताने से उन्हें गुरु प्रताप और उनके परिवार को सौंप दिया गया है। इस तरह से निकिता अपहरण कांड मामला का खुलासा पटना पुलिस ने किया।

Share this Article