मुजफ्फरपुर से विशाल कुमार:- काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के आमगोला रोड में देर रात उस समय हड़कंप मच गया जब पंखे में लगे फंदे से एक 24 वर्षीय छात्रा का शव लटकता हुआ बरामद हुआ जिसके बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई ।
ब्रह्माकुमारी प्रजापति लेन में 24 वर्षीय पुत्री श्रुति रानी ने पंखे में लगे फंदे से झूल कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतका श्रुति रानी बीकॉम में पढ़ाई करने के साथ प्रतियोगिता परीक्षा के लिए तैयारी कर रही थी इसी बीच मंगलवार की देर रात को अचानक रूम बंद कर पंखे में लगे फंदे से झूल कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
वहीं युवती की हाल ही में शादी होने वाली थी वही पर पूरे मामले में काजी मोहम्मदपुर थाना के एसआई राजपत कुमार ने बताया कि सूचना मिली की ओरिएंट क्लब के पास एक युवती के द्वारा आत्महत्या कर ली गई है जिसके बाद मामले की जांच कर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए SKMCH भेज दिया गया है और मामले की जांच किया जा रहा है।