बिहार सरकार द्वारा प्रकाष पर्व में आने वाली संगत के लिए फ्री बस सेवा

arun raj
arun raj
2 Min Read


पटना : तख्त पटना साहिब में गुरु गोबिन्द सिंह जी महाराज का प्रकाष पर्व 25 से 27 दिसम्बर तक श्रद्धा भावना के साथ मनाया जा रहा है जिसके लिए तख्त पटना साहिब प्रबन्धक कमेटी को बिहार का सरकार का पूर्ण सहयोग मिलता है। इस समय भी बिहार की सरकार ने प्रकाष पर्व में आई संगत की सुविधा हेतु 21 से 28 तारीख गुरुद्वारा कंगनघाट से गुरुद्वारा राजगीर षीतलकुण्ड, पटना साहिब स्टेषन और हवाई अड्डे से संगत को लाने – लेजाने के लिए फ्री बस सेवा षुरु की गई है जिसमें सरकार की ओर से करीब 25 बसें लगाई गई हैं।
तख्त पटना साहिब प्रबन्धक कमेटी के अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही एवं महासचिव इन्द्रजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पहले इस कार्य के लिए 15 बसें दी गई थी मगर संगत की बढ़ती मांग को देखते हुए 25 बसें गुरुद्वारा कंगनघाट से गुरुद्वारा राजगीर तक के लिए लगाई है जो कि सुबह 7 बजे से आरंभ हो जाती है और देर षाम तक जारी रहती हैं। इसके अतिरिक्त पटना हवाई अड्डे और पटना स्टेषन से भी संगत की सुविधा के लिए बस सेवा सरकार द्वारा चलाई जा रही है। उन्होंने कहा इसके लिए पटना साहिब की समुची प्रबन्धक कमेटी सरकार की आभारी है। उन्हांेने बताया कि सरकार द्वारा बहुत जल्द एक मल्टीलेवल कार पार्किंग के निर्माण कार्य को मंजूरी दी गई है उसका कार्य भी जल्द षुरु होने जा रहा है। सरकार के सहयोग से ही गुरु तेग बहादुर जी के 350वें षहीदी दिवस पर जागृति यात्रा निकाली गई। इसके अतिरिक्त सरकार से जो भी मांग संगत की सुविधा हेतु प्रबन्धक कमेटी के द्वारा रखी जाती है उसे जल्द ही पूरा किया जाता है।

Share this Article