चार साहिबजादे एम आर आई एवं सी टी स्कैन सेंटर बिल्डिंग का बिहार के राज्यपाल द्वारा किया गया शिलान्यास

arun raj
arun raj
2 Min Read


पटना 27 दिसम्बर: तख्त पटना साहिब प्रबन्धक कमेटी द्वारा मुम्बई निवासी गुरिन्दर सिंह बावा के सहयोग से पटना साहिब के मंगल तलाब स्थित मातृ शिशु सेवा कल्याण केन्द्र में चार साहिबजादे एम आर आई सीटी स्कैन सेंटर का शिलान्यास किया गया। इस सेंटर के लिए जमीन बिहार के राज्यपाल आरिफ मौहम्मद खान के द्वारा दी गई और आज स्वयं पहुंचकर सेंटर का शिलान्यास भी किया। इस मौके पर राज्यपाल महोदय के साथ तख्त पटना साहिब कमेटी के अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही, महासचिव इन्द्रजीत सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष लखविन्दर सिंह, उपाध्यक्ष गुरविन्दर सिंह, जसबीर सिंह धाम ने विशेश तौर पर पहुंचकर सैन्टर के कार्य का शिलान्यास किया।

कार सेवा बाबा कश्मीरा सिहं भूरी वाली संप्रदा के बाबा गुरविन्दर सिंह ने बिल्डिंग की कार सेवा का जिम्मा लिया और एक साल के भीतर इसे तैयार करने की बात कही।


तख्त पटना साहिब कमेटी के अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही एवं महासचिव इन्द्रजीत सिंह ने कहा कि मुम्बई निवासी गुरिन्दर सिंह बावा के द्वारा मुम्बई के खालसा कालेज में एक सैन्टर पहले से चलाया जा रहा है। दूसरा सैन्टर जल्द ही उल्हास नगर मुम्बई में खुलने जा रहा है। इसी प्रकार पटना के जरुरतमंद लोगो ंकी सेवा हेतु सैन्टर खोलने की पहलकदमी दिखाई दी गई जिसमें बाजार से बहंुत कम रेट पर एम आर आई, सीटी स्कैन सैन्टर खोला जाएगा जिसका नाम चार साहिबजादों के नाम पर रखा गया है।

इससे पूर्व राज्यपाल आरिफ मौहम्मद खान तख्त पटना साहिब नतमस्तक भी हुए और करीब आधा घण्टा तक गुरबाणी कीर्तन श्रवण किया। तख्त कमेटी द्वारा शाल, सिरोपा, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानिन्त किया गया। इसके साथ ही उनके द्वारा तख्त पटना कमेटी के पदाधिकारियों के साथ मिलकर नए साल का कैलण्डर और जंतरी का विमोचन किया गया।

Share this Article