फतुहा:-बिहार में किसकी नजर लग गई है चारों तरफ हत्या,लुट,डकैती जैसी संगीन अपराध को अपराधी बेखौफ होकर अंजाम दे रहे है मानो शासन – प्रशासन का इन अपरधियों को डर ही नहीं है या तो अपराधी पुलिस प्रशासन को खुली चुनौती दे रहे है और कोई भी बड़ी घटना को अंजाम दे डाल रहे है ।
इसी बीच रविवार की रात पटना से सटे फतुहा इलाके में दो युवक को अपराधियों ने गोली दाग दिया जिससे एक की मौत घटना स्थल पर ही हो गया जबकि दूसरे का इलाज का एनएमसीएच में चल रहा है।
यहा पूरा मामला फतुहा थाना क्षेत्र के मकसूदपुर का है, जहां रविवार की देर रात रमन दास की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है. वहीं रमन के एक भाई रुदल दास को हाथ मे गोली मारी गयी है, जिनको इलाज के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
बताते चले कि फतुहा थाना क्षेत्र के मकसूदपुर में रमन दास अपने घर के पास किराना दुकान चलाते है. रात काफी हो चली थी तो रमन ने दुकान बंद कर दी ,तभी एक ही बाइक पर सवार तीन लोग आते हैं और रमन के घर का दरवाजा खोलवाते है और कहते है कि सिगरेट पीना है जल्दी दो,इसपर रमन ने दुकान बंद का हवाला दिया और सिगरेट देने से इंकार कर दिया।
तभी तीनों अपराधियो में से एक ने रमन के सीने में गोली दाग दी और उसके भाई रुदल दास को हाथ मे गोली दाग दिया फिर पिस्टल लहराते हुए मौके वारदात से नौ दो ग्यारह हो गए। इस मामले में मृतक के मां ने बताया कि पांच से छह गोली मारी है
जिसके बाद तीनों अपराधी मौके से फरार हो गए. इस घटना में रमण दास की मौके पर ही मौत हो गयी औऱ उसके भाई रुदल दास को इलाज़ के लिए एनएमसीएच में भर्ती कराया गया है. वहीं रमन की माँ ने कहा कि 5 से 6 गोली मारी गयी है.
इस पूरे मामले डीएसपी फतुहा ने बताया कि बीती रात मकसूदपुर इलाके में दो भाइयों को सिगरेट नहीं देने पर बदमाशों ने गोली दाग दिया। जिसमें एक की मौत और एक घायल बताया जा रहा है. फिलहाल अपराधियों की धर पकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है. मौका ए वारदात पर रविवार की रात ग्रामीण एसपी रौशन कुमार भी पहुँच मामले की जानकारी ली हैं अब देखना होगा कि घटना की गुत्थी पुलिस कैसे सुलझती है और और घटना को अंजाम देने वाले आरोपी कब तक पुलिस के पकड़ में आते है.