बेखौफ बदमाशों ने सरेआम युवक को ठोक हो गए फरार

arun raj
arun raj
2 Min Read

गोपालगंज से नामो नारायण मिश्रा:- अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि उनको पुलिस प्रशासन का डर ही नहीं है किसी भी समय किसी को लुढ़का दे रहे हैं इसी कड़ी में बाइक सवार बेखौफ बदमाशों  ने एक युवक को सरेआम  गोलियों से भूनकर आराम से फरार हो गए।
वहीं  ग्रामीणों की मदद से गोली से घायल हुए  युवक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां युवक का इलाज के दौरान मौत हो गई।
यह पूरी घटना थावे थाना के पिठौरी गाँव के समीप की है,मृतक की पहचान सिवान जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के रंजीत यादव के रूप में हुई है। बताया जाता है कि सिवान जिले के रोहरा खुर्द गाव निवासी राजेश यादव का पुत्र रंजीत यादव अपने चचेरे भाई अनमोल यादव के साथ घर से अपने बुआ के घर थावे थाना क्षेत्र के पिठौरी गांव आ रहा था। तभी पिठौरी गांव के समीप नहर पर बाइक सवार दो अपरधियो ने बाइक रोकने का इशारा किया।बाइक नही रोकने पर अपराधियो ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। और अपराधी फरार हो गए।

ग्रामीणों के मदद से घायल युवक रंजीत यादव को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद मौके पर पहुंची थावे पुलिस एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।पुलिस ने बताया कि हत्या की वजह प्रथम दृष्टया आपसी रंजिश प्रतीत हो रहा है। बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

TAGGED:
Share this Article