गोपालगंज से नमो नारायण मिश्रा:- उत्पाद विभाग की टीम ने वाहन जांच के दौरान एक कंटेनर से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है ,वहीं इस मामले में ट्रक ड्राइवर को भी गिरफ्तार किया गया है जिसका नाम अमित सिंह है और यह हरियाणा के चरखी दादरी का रहने वाला है। वहीं पकड़े गए शराब की कीमत 40 लाख रुपए आंकी गई है।
बताया जाता है की शराब पंजाब के भठिंडा से समस्तीपुर के लिए लाया जा रहा था।
लेकिन उत्पाद विभाग की तत्परता के कारण लाई जा रही शराब को पकड़ लिया गया ,यह पूरी कारवाई उत्पाद विभाग ने कुचायकोट के बलथारी चेकपोस्ट पर की है।
इस पूरे मामले पर उत्पाद अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि कुचायकोट के बलथारी चेक पोस्ट पर छोटे बड़े सभी वाहनों की जांच की जा रही थी । तलाशी के दौरान एक कंटेनर को रोक कर जब तलाशी लिया गया तो कंटेनर का ड्राइवर दवा का बिल्टी दिखाया। शक के आधार पर जब स्केनर से जांच किया गया तो उसमें 428 कार्टन अंग्रजी शराब बरामद किया गया।यह शराब भठिंडा से समस्तीपुर के लिए लाया जा रहा था।बरामद शराब की कीमत 40 लाख रुपये आंकी गयी है।
उत्पाद विभाग की बड़ी करवाई, भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब किया बरामद