पुलिस और अपराधियों के बीच हुआ मुडभेड़,अपराधी को लगी गोली

arun raj
arun raj
2 Min Read

पटना(फुलवारी शरीफ) :- पिछले महीना (23.11.2025) को जानीपुर थानांतर्गत 01 व्यक्ति से रंगदारी की मांग किए जाने तथा फायरिंग की जाने की सूचना प्रतिवेदित हुई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक पटना के निर्देशन और नगर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी की निगरानी में 01 विशेष टीम का गठन किया गया।

गठित टीम द्वारा मानवीय एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर दिनांक 10.12.2025 को 01 व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया तथा गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ के क्रम में पता चला कि जिस व्यक्ति ने रंगदारी की मांग एवं फायरिंग की थी वो घटनास्थल पर दोबारा से गया है ।

पुलिस द्वारा त्वरित घटनास्थल पर पहुंचा गया तथा उक्त व्यक्ति द्वारा पुलिस को देखकर फायरिंग करते हुए भागने लगा तत्पश्चात पुलिस द्वारा बताया गया कि वह पुलिस है और हवाई फायरिंग की गई।

इस उपरांत भी उक्त अभियुक्त ने पुलिस पर फायरिंग जारी रखी पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ फायरिंग की गई जिस से उक्त अभियुक्त के पैर में गोली लगी है, उक्त जख्मी अभियुक्त वर्तमान में इलाजरत है।

गिरफ्तार अभियुक्त के पास से 01 देशी कट्टा 01 जिंदा कारतूस एवं रंगदारी मांगने में प्रयुक्त मोबाइल एवं सिम बरामद हुआ है। साथ ही अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी एवं अग्रत्तर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।।

इस पूरे मामले का खुलासा पटना एसएसपी कार्तिकेय के० शर्मा ने प्रेसवार्ता कर किया है।

Share this Article