पटना सिटी से अरुण कुमार:- हिंदू स्वराज संघ द्वारा पहली बार पटना सिटी की धरती पर हिंदू स्वराज के संस्थापक,परम प्रतापी योद्धा ,अद्भुत साहस व शौर्य के प्रतीक,कुशल प्रशासक और धर्म के समर्पित छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाया गया ।
यह आयोजन पटना सिटी के पश्चिमी कस्बा स्थित
क्षत्रिय कुशवाहा पंचायत बैठका में किया गया इस जयंती समारोह में बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत किया और सम्राट छत्रपति शिवाजी महाराज के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।
वहीं इस कार्यक्रम के दौरान आए हुए विशिष्ट अतिथियों ने शिवाजी महाराज के विचारों को लोगों को बताया। और उनके मार्ग दर्शन पर चलने की बात कही।