गोपालगंज से नमो नारायण:- गोपालगंज पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान यूपी नंबर के एक मैजिक वाहन से 20 लाख 65 हजार रुपए नगद बरामद किए हैं वही इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर मामले की छानबीन में जुट गए हैं।
पुलिस ने यह पूरी कारवाई कुचायकोट थाना क्षेत्र के बघौच गाव के समीप किया है,गिरफ्तार तीनो लोग कटेया थाना क्षेत्र के रहने वाले है।
इस पूरे मामले पर कुचायकोट थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी साक्षी राय ने बताया कि मद्द निषेद अधिनियम के तहद यूपी से आने वाली सभी गाड़ियों की संघन तलाशी की जा रही थी उसी दौरान यूपी नम्बर की एक मैजिक गाड़ी की तलाशी की गयी तो उसमें 20लाख 65 हजार रुपये नकद बरामद किया गया है।इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। तीनो लोग कटेया थाना क्षेत्र के रहने वाले है।
गिरफ्तार तीनो लोग से पूछताछ किया जा रहा है। लेकिन अभी तक कोई संतुष्ट जनक जबाब नही मिला है। इस मामले में आयकर विभाग को सूचित कर दिया गया है।आयकर विभाग के अधिकारी आ रहे है। बहरहाल तीनो लोग से आयकर विभाग के अधिकारी से पूछताछ के बाद ही पता चलेगा कि यह रुपये हवाला का है या किसका है।इसका कोई कागजात है या नही और कहा से कहा ले जाया जा रहा था। यह बात पूरी तहकीकात के बाद ही पता चल पाएगा।
पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक वाहन से तीन व्यक्तियों के इतने रुपए किया बरामद ,जांच में जुटी पुलिस