जमीन की मापी के दौरान पुलिस टीम पर महिलाओं ने लाल मिर्च से किया हमला

arun raj
arun raj
2 Min Read

गोपालगंज से नमो नारायण मिश्रा:- गोपालगंज में दो पक्षों में चल रहे विवाद को लेकर जमीन की मापी कराने गई पुलिस टीम पर महिलाओं ने लाल मिर्च पाउडर से हमला कर दिया। जिससे एक महिला सिपाही घायल हो गई ,इतना ही नही महिला पुलिसकर्मियों के साथ जमकर बदसलूकी की भी किया गया ,स्थिति को बिगड़ता देख अन्य थानों की पुलिस पहुंच मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित में किया।
वहीं इस मामले में पुलिस ने तीन महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वही घायल महिला सिपाही आरती कुमारी को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विवादित जमीन की मापी कराने गई थी पुलिस।

इस घटना के संबंध में बताया जाता है कि माधोपुर थाना क्षेत्र के पिपरा गांव मे दो पक्षों मे जमीन का विवाद चल रहा था इस मामले मे सीओ के आदेश पर शनिवार को जमीन की मापी की तिथि निर्धारित की गई थी। मापी के दौरान विधी व्यवस्था को लेकर माधोपुर थानाध्यक्ष विनित विनायक पुलिस बल के साथ मौजूद थे। मापी के दौरान दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। इसी बीच एक पक्ष की महिलाओं ने मौजूद पुलिस टीम पर मिर्च पाउडर से हमला कर दिया और महिला पुलिसकर्मियों से जमकर बदसलूकी की।

इस दौरान महिला सिपाही आरती कुमारी घायल हो गयी। वही इस घटना के बाद भारी संख्या में पुलिस टीम पहुंची और तीन महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सदर एसडीपीओ प्रांजल ने बताया कि जमीन की मापी के दौरान पुलिस टीम पर हमला किया गया है। महिला सिपाहियों के साथ बदसलूकी भी की गई  है। इस मामले में तीन महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Share this Article