शराब के नशे में कार चालक ने कई लोगों को मारा टक्कर

arun raj
arun raj
2 Min Read

मुजफ्फरपुर:-बड़ी खबर मुजफ्फरपुर शहर के सिकंदरपुर थाना से आ रही है जहां शाम को शराब के नशे में धुत एक कार सवार ने कई लोगों को टक्कर मार दिया और भागने लगा जिसके बाद स्थानीय लोग खदेड़ने लगे। इस दौरान सिकंदरपुर स्टेडियम के निकट उसे पकड़ लिया गया जिसके बाद लोगों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी और उसकी कार को पलट दिया और जमकर तोड़फोड़ किया हालांकि तत्काल मौके पर पुलिस पहुंच गई और मामले को शांत कराया।
वही स्थानीय लोगो के द्वारा कार सवार
की पिटाई की गई जिससे कर सवार जख्मी हो गए जिसे इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।वही कार से घायल हुए लोगो को इलाज हेतु सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना को लेकर बताया जा रहा है कि अखाडा घाट के तरफ से एक तेज रफ्तार कार आ रही थी जिसका चालक शराब पी रखा था शराब के नशे में कार चालक ने सड़क किनारे कई लोगों को टक्कर मार दी।और मौके से भागने लगे वही इस दौरान में एक ई रिक्शा को भी टक्कर मारी।घटना के बाद स्थानीय लोग उसका पीछा करने लगे,लेकिन लोगों ने सिकंदरपुर स्टेडियम के नजदीक उसे पकड़ लिया और फिर उसकी पिटाई कर दी।हालांकि मौके पर पुलिस पहुंच गई जिसके बाद से पूरा मामले को शांत कराया गया है। फिलहाल कर चालक को हिरासत में ले लिया गया है।इस दौरान में पूरे इलाके में अफरातफरी की स्थिति बनी हुई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर पर खुद सिटी एएसपी भानु प्रताप सिंह पहुंचे और उन्होंने बताया कि ड्रिंक और ड्राइव के केस में ड्राइवर पर कार्रवाई की जाएगी।अभी मामला पूरी तरह से शांत है। घायलों का इलाज कराया जा रहा है जबकि आरोपी के खिलाफ करवाई किया जाएगा। शराब के नशे में घटना को अंजाम दिया गया है।

Share this Article